
चंडीगढ़ में रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी समिति ने दिसंबर महीने तक 75 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए चंडीगढ़ शहर की सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए समिति ने 20 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।
इस योजना के तहत करीब 1500 सरकारी मकानों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यह सरकारी मकान सेक्टर 7, 27, 19 और 23 सेक्टर में स्थित हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन ने पहले ही 500 गज के घरों के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप, चंडीगढ़ शहर देश के सभी केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला प्रदेश बन गया है। यहां पर अभी लगभग 64 मेगावाट सोलर ऊर्जा की क्षमता वाले सोलर पैनल लगे हुए हैं।