![Untitled design 79](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2024/02/Untitled-design-79.jpg)
चंडीगढ़ दिनभर: हरियाणा की सब्जी मंडियों के सभी आढ़तियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आढ़ती सरकार द्वारा फलों व सब्जियों को लेकर लगाए जाने वाली मार्केट फीस के नए नियम के विरोध में हड़ताल पर गए हैं। इस हड़ताल से सब्जी विक्रेताओं व आम लोगों में परेशानी का माहौल बना हुआ है।
सब्जी मंडी एसोसिएशन के अनुसार सरकार द्वारा फलों व सब्जियों को लेकर लगाए जाने वाली मार्केट फीस के नए नियम विरोध में हड़ताल की जा रही है। एसोसिएशन का कहना है कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। इस हड़ताल के कारण फल व सब्जियों को लेकर संकट पैदा होने कि आशंका है।
आढ़तियों की हड़ताल से सब्जी विक्रेताओं व लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले साल 20 दिसंबर को भी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इस हड़ताल में सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर जल्द मांगे नहीं मानी तो आंदोलन चलाने को मजबूर होना पड़ेगा। अगर हड़ताल एक दिन रहती है तो कुछ ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है, लेकिन हड़ताल अनिश्चतकालीन रही तो सभी के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। फिलहाल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की वीरवार को बैठक हो चुकी है और आज हड़ताल की जा रही है। सब्जी मंडी में 150 के करीबन आढ़ती है जो पूरी तरह से हड़ताल में शामिल हैं।
गौरतलब है कि पानीपत मंडी से सब्जियां उत्तर प्रदेश व दिल्ली जाती है, जो हड़ताल के चलते शनिवार को नहीं जाएगी। दिल्ली से केवल फल व हरी मिर्च आती है, जो नहीं आएगी।वहीं सब्जी विक्रेताओं ने हड़ताल को देखते हुए स्टाक जमा करना शुरू कर दिया है। आगे सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।