![Untitled design 18](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-design-18.jpg)
निहंगों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड
चंडीगढ़ : कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा पर निहंग सिंहों के समूह बाबा बुड्ढा दल मान सिंह ग्रुप ने कब्जा कर लिया है।जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से फायरिंग हुई.
गुरुद्वारा अकाल बुंगा साहिब यादगार सिंह साहिब नवाब कपूर सिंह, छावनी निहंग सिंह बुड्ढा दल सुल्तानपुर लोधी पर कब्जे को लेकर बुड्ढा दल के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पुलिस और निहंगों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें पंजाब होम गार्ड के एक जवान की मौत हो गयी है और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
गौरतलब है कि गत दोपहर को इस गुरुद्वारा साहिब की छावनी में बड़ी संख्या में महिला पुलिस, दंगा रोधी पुलिस पार्टी और अन्य सुरक्षा बलों सहित लगभग 300 पुलिस कर्मियों को घुसने की कोशिश की गई थी। लेकिन डेरे के अंदर बड़ी संख्या में तेजधार हथियारों से लैस निहंग सिंहों ने हमला शुरू कर दिया. सिंहों ने पुलिस को धमकी दी कि अगर पुलिस अंदर आई तो आर-पार की लड़ाई होगी.