![Untitled design 3 4](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-design-3-4.jpg)
अजीत झा, चंडीगढ़। साइबर थाना चंडीगढ़ ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया। ठग ने चंडीगढ़ निवासी भानु से फर्जी एप्प डाउनलोड कराकर उससे 34 लाख 21 हजार की ठगी। साइबर थाना पुलिस ने भानु की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता लम्बे समय से स्टॉक ट्रेडिंग करता है। भानु ने शिकायत में बताया कि बीते वर्ष नवंबर में उसे एक वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम दीया बताया और कहा वह पेंथियन वेंचर कंपनी में काम करती है। हमारी कंपनी में 100 से अधिक लोगों ने पैसा इन्वेस्ट किया है। भानु पहले स्टॉक ट्रेडिंग का काम करता था, तो वह आसानी से उनके जालसाज में फंस गया और लड़की के कहने पर एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। लड़की लगातार उससे उस एप्प के जरिये पैसे जमा करवाती रही। लेकिन भाून को ठगी का अहसास हुआ। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि मामले में पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगे। मामले में पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीम गठित की है।