डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 13T132916.329

चंडीगढ़ दिनभर

चंडीगढ़ । समाज, परिवार व मार्मिक रिश्तों को कविता रूपी सूत्र में पिरोहना, फिर समाज के समक्ष उसे एक मजबूत ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों को गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर देना, यही तो लेखक करता है। इससे समाज को एक दशा से दिशा मिलती है। ऐसी ही एक पुस्तक काठ होता आदमी को 61 कविताओं में माध्यम से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है वरिष्ठ साहित्यकार कवि प्रेम विज ने। साहित्यकार प्रेम विज की 20वीं पुस्तक काठ होता आदमी का विमोचन पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर रेणु विज तथा पूर्व सांसद व भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने पंजाब यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के कार्यालय में किया। इस दौरान उनके साथ साहित्यकार की पत्नी राज विज, वाइस चांसलर के पिता जय देव चीमा, आचार्यकुल, चंडीगढ़ के अध्यक्ष के के शारदा, साहित्यकार डॉ विनोद शर्मा, कवियत्री नीरू मित्तल उपस्थित थे।

जिन्होंने प्रेम विज की इस पुस्तक की सराहना की और इसे सभी वर्ग को पढऩे की जरूरत पर जोर दिया। पंजाब के जालंधर शहर में मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में प्रेम विज को पढऩे, लिखने का शौक बचपन से ही रहा, लेकिन बड़े भाई के 1962 के युद्ध में शहीद हो जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई,जिससे उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोडऩी पड़ गई और जब नौकरी मिली तो साथ साथ उन्होंने अपने पढ़ाई के शौक को पूरा करते हुए एमए, एलएलबी प्राइवेट व इवनिंग क्लासेस के माध्यम से पूरी की। लेखन में रूचि होने के कारण उन्होंने 19 पुस्तकें लिखी, जिनमें उनकी पहली किताब हास्य व्यंग्य भीड़ का भूगोल थी जिसे पाठकों ने खूब सराहा। उन्होंने अपनी एक अन्य हास्य व्यंग्य किताब परदे के पीछे बखूबी लिखी जिसके लिए उन्हें पंजाब सरकार के भाषा विभाग ने पुरस्कृत भी किया। इससे पूर्व उन्हें पंजाब सरकार ने उनकी कविता संग्रह निहत्थी लड़ाई लड़ते हुए, के लिए सम्मानित किया।

प्रेम विज संवाद-साहित्य अकादमी, चंडीगढ़ के अध्यक्ष हैं, तथा चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव भी रहे हैं। उनको अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई मर्तबा उनके लेखन के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यिक मंचों द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। उनकी 19 पुस्तकें कविता, काव्य, कहानी आलोचनात्मक लेखन पर आधारित है । उन्होंने रेडियो पत्रकारिता पर भी पुस्तक लिखी है। उनके सक्रियता से चलती कलम के कारण उन्हें पंजाब सरकार द्वारा स्टेट अवार्ड तथा चंडीगढ़ साहित्य एकेडमी अवार्ड ऑफ रिकॉग्नाइज्ड और भाषा विभाग, पंजाब द्वारा से भी सम्मानित किया जा चुका है। विज ने बताया कि अपनी लेखन यात्रा के दौरान सबसे पहले साक्षी साहित्य मंच और बाद में संवाद साहित्य मंच के साथ जुड़ कर गौरवान्वित महसूस हुआ। पुस्तक काठ होता आदमी के बारे में उन्होंने बताया कि यह किताब काव्य संग्रह है। इसमें 61 कविताएं हैं जो समाज, रिश्ते, परिवार, परिवेश संबंधों को लेकर कविता के रूप में पिरोही गई है। इस काव्य को लिखने में उन्हें 6 वर्ष लगें। किताब के शीर्षक कविता काठ होता आदमी में आम आदमी की विषम परिस्थितियों का उल्लेख बखूबी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap