कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों को लाठियों और वाटर कैनन से रोका

चंडीगढ़: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और अडानी मामले को लेकर सेक्टर-18-19 पंजाब राजभवन के घेराव के लिए कूच किया लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने बेरिकेड लगा रखे थे। जिस भी कार्यकर्ता ने बेरिकेड लांघने की कोशिश की, उसपर लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि महंगाई से हर व्यक्ति परेशान है। चंडीगढ़ में पेड पार्किंग घोटाले समेत पानी के रेट बढ़ाए जाने और घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाए जाने पर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार को कोसा।

डॉ. तरूण प्रसाद 2023 03 13T154428.664
कांग्रेस का प्रदर्शन


वहीं पंजाब कांग्रेस ने भी महंगाई के विरोध में सेक्टर-15 में प्रदर्शन किया। पूरे देश में कांग्रेस द्वारा जिला हैक्वाटरों को लेकर राज भवन तक रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस द्वारा रोष मार्च निकाला गया। इस रोष मार्च में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से शुरू हुई और इसमें राज्य की पूरी लीडरशिप शामिल हुई । रोष मार्च अडानी की नीतियों के खिलाफ निकाला गया। वडि़ंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस शुरू से ही भाजपा पर अडानी का समर्थन करने और उसको फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *