
कॉर्पोरेशन नहीं करप्शन का अड्डा है नगर निगम
भरत अग्रवाल. चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़ नगर निगम करप्शन का अड्डा बना हुआ है। निगम अधिकारी व भाजपा पार्षद डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड का एजेंडा पास करने पर अड़े हुए हैं। निगम के 35 में से 22 पार्षद डंपिंग ग्राउंड का एजेंडा पास करने का विरोध कर रहे हैं। बावजूद निगम डंपिंग ग्राउंड का एजेंडा को अमल में लाने के काम में जुटा हुआ है। डड्डूमाजरा में अस्थाई शेड बनाने से लेकर अन्य मशीनरी लगाने में करीब 400 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
भाजपा और निगम अधिकारियों को जल्दी है कि इस पर काम शुरू हो जाए। निगम अधिकारी भाजपा के साथ मिलकर बड़ा गोलमाल करने की तैयारी में हैं। निगम अधिकारी व भाजपा लालच में इस कदर अंधे हो चुके है कि वह डड्डूमाजरा में रहने वाले हजारों लोगों को भी दाव पर लगाने से पीछे नही हट रहे है। डड्डूमाजरा में गदंगी को लेकर पहले ही बुरे हाल है। अब नगर निगम एक ओर अस्थाई शेड लगाने में लग गया हैं।
डड्डूमाजरा में जो प्लांट पहले लगाया था वो तो अभी सिरे नही चढ़ा। अब एक ओर गलती दोहराने की तैयारी हो रही है। छाबड़ा ने कहा कि निगम का दावा है कि डंपिंग ग्राउंड से सैकड़ों टन कचरा खाद बनाकर भेजा जा चुका है। निगम ने जो आकड़ा प्रकाशित किया है वो एक भ्रम है। सच तो सह है कि कचरे को छोटे हिस्से में बांटकर वहीं साथ पड़े खाली स्थान पर फैंका जा रहा हैं। अब तीसरा पहाड़ बनने को तैयार है।