Untitled design 10

चंडीगढ़ दिनभर: लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को भारी झटका लगा है। आप की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तंवर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

अशोक तंवर इससे पहले कांग्रेस में थे। कांग्रेस छोड़ उन्होंने आप पार्टी को ज्वाइन किया था। कहा जा रहा है की इस्तीफा देने का मुख्य कारण आप की कांग्रेस से बढ़ती हुई नजदीकियां है।

अशोक तंवर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से नाराज थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इस बाबत पत्र भी लिखा है। अशोक तंवर हरियाणा के जानेमाने नेता है. आम आदमी पार्टी से पहले वे कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, तंवर सिरसा लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं. अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस्तीफे की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap