Press Club Election 2023 8 1

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। आज ही डॉ. गुरप्रीत कौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 26 जनवरी को सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया गया था कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती हैं और मार्च महीने में उनके घर खुशी आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap