Untitled design 44

चंडीगढ़ दिनभर: पंजाब में गणतंत्र दिवस के जश्न को शांतिपूर्वक से मनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस ने हैडक्वार्टर से पंजाब के हर जिले में सीनियर पुलिस -अधिकारियों की तैनाती की गयी है साथ में सभी स्थानों पर अमन-कानून की स्थिति को यकीनी बनाने के लिए 20000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों को इस कार्य का जिम्मा दिया गया है।

पटियाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इंस्पैक्टर जनरल ऑफ (आई.जी.पी.) पुलिस हैडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव खुद पर गणतंत्र दिवस के सुरक्षा प्रबंधों पर नजर रखे हुए हैं इस बाबत ए. डी.जी.पी. लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है जिससे सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा सकें।

सुरक्षा के पुखता प्रबंध किए गए हैं और स्पैशल डी.जी.पी./ए.डी.जी.पी./ आई.जी.पी./ डी.आई.जी. रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारियों को अलग- अलग जिलों में मौजूद रह कर अपने-अपने सम्बन्धित स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों की निजी तौर पर निगरानी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि समूह गजटिड अफसरों और स्टेशन हाऊस अफसरों (एस.एच.ओज) को भी गणतंत्र दिवस समागम की समाप्ति तक फील्ड में रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap