khattar

चंडीगढ़ दिनभर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन पर लिए पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे हमारी तरह परेशानी झेलेंगे तो उन्हें समझ आएगा। किसानों की हर समस्या का हल बातचीत से निकलेगा। बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने किसानों के दिल्ली कूच पर बयान दिया है कि उनको किसानों के तरीके से आपत्ति है। वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं। बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए। इसके आगे सीएम ने कहा कि पिछले साल किसान आंदोलन में क्या हुआ था सबने देखा। किसानों ने पहले भी आंदोलन किया था जिससे आम लोगों को परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका पंजाब का अनुभव अभी नया-नया है। हरियाणा जैसी परेशानी झेलेंगे, तब समझ आएगा। बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं। सीएम बोले हमारा किसान संतुष्ट है, पंजाब को देखना चाहिए। पंजाब के किसानों की समस्याओं का हल पंजाब को ही निकालना है। पंजाब के किसानों से मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे अपनी समस्या पंजाब सरकार के सामने रखें। पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं को ठीक से सुने। हरियाणा सरकार भी किसानों को भावांतर भरपाई दे रही है।

हरियाणा बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का बजट जनहित का होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनावी साल में बजट से ज्यादा महत्वपूर्ण मेनिफेस्टो होता है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि ऊर्जा हमारी लाइफलाइन है। जिस युग में हम चल रहे हैं उसमें ऊर्जा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। हरियाणा में पिछले 9 साल में हमने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण काम किया है। 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी तब डिमांड 9 हजार मेगावाट थी अभी बिजली की डिमांड बढ़कर 14 हजार मेगावाट हो गई है। हम लगातार इसकी आपूर्ति बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पंचायत कार्यों के लेबर रेट में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायत को परेशानी नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap