
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज शर्मा ने जानकारी दी कि विहिप बजरंग दल चंडीगढ़ ने आज सैंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट पर कॉन्ग्रेस पार्टी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। विहिप चंडीगढ़ अध्यक्ष सुरेश राणा ने कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी करते समय जिस प्रकार एक प्रखर राष्ट्रभक्त संगठन बजरंग दल की तुलना कुख्यात राष्ट्र विरोधी, आतंकवादी और प्रतिबंधित संगठन के साथ की है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल का एक-एक कार्यकर्ता देश के लिए समर्पित है।
वहीं, क्कस्नढ्ढ की गतिविधियों से पूरी दुनिया परिचित है। इस विरोध प्रदर्शन मे विहिप चंडीगढ़ मंत्री अंकुश गुप्ता ने कहा कि पीएफआई के लोग सर तन से जुदा गैंग के रूप में खड़े हुए और कांग्रेस की सरकारों ने उनका समर्थन किया वहां, बजरंग दल के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके का प्रयोग करके उसके आतंक को समाप्त करने में लगे रहे और आगे भी बजरंग दल ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों का डट कर मुकाबला करेगा। चंडीगढ़ बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल ने चेताया कि हम राजनीति में नहीं पड़ा करते लेकिन, आप हम को राजनीति में घसीटना चाहती हैं तो हम उस क्षेत्र में भी आपको जवाब देना चाहेंगे। किसी भी प्रकार से आपके राष्ट्र विरोधी मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। विशेष संपर्क प्रमुख सुशील पांडेय , विहिप चंडीगढ़ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिद्धू , गौरक्षा मंत्री अनुज सहगल, महंत मनोज शर्मा,गौरव ,अश्विनी, राजन, दिव्यांशु, जितेंद्र रावत,जितेंद्र कालरा, रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।