Untitled design 5 2

भरत अग्रवाल ,चंडीगढ़ दिनभर : लोकसभा चुनाव 2024 में चंडीगढ़ से नामांकन भरने वालों में शकील मोहम्मद एकलौता मस्लिम चेहरा है।
शकील मोहम्मद शहर के चर्चित समाज सेवक है और आम आदमी पार्टी के एक्टिव मेंबर भी रहे हैं। गांव कजहेड़ी में आम आदमी पार्टी केे पार्षद को जीत दिलाने में शकील मोहम्मद की अहम भूमिका रही थी। शकील ने चंडीगढ़ में आप का पहला ऑफीस कजहेड़ी में खोला था और इस ऑफीस में एरिया के लोगो से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान करते थे। आप पार्षद लखबीर सिंह बिगू के भाजपा में शामिल होने पर शकील मोहम्मद को पार्टी से निकाल दिया गया था। उसके बाद से शकील मोहम्मद एक आजाद उम्मीदवार की भांति जनता की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियो से मिल रहे थे। लोकसभा चुनाव में शकील मोहम्मद ने आजाद उम्मीदवार नामांकन भरा हैं। शकील मोहम्मद मुस्लिम समुदाय के हैं और चंडीगढ़ में करीब 60 हजार मुस्लिम वोटर्स हैं। इन वोटर्स से शकील मोहम्मद संपर्क कर रहे हैं और शकील मोहम्मद के मुताबिक उन्हें पूरा रिस्पांस भी मिल रहा हैं। शकील मोहम्मद ने कहा कि इन लोकसभा चुनाव में वह हजारों वोट को हासिल करेगे। वह शिक्षित हैं और चंडीगढ़ में ही पढ़े हैं। इसलिए शहर की समस्याओं से अच्छे से वाकिफ हैं। वह बिजनेस करने से पहले टेलीकॉॅम में काम कर चुके हैं और फिल्ड में उनकी अच्छी पकड़ हैं। शकील के मुताबिक आम आदमी पार्टी में एक्टिव मेंबर रहने के दौरान रात दिन पार्टी प्रचार किया था। पार्टी की कई मीटिंग और कार्यक्र म का आयोजन एरिया में किया गया। इतना ही नहीं, एरिया में वार्ड टीम का गठन कर रात -दिन आप की गारंटी के बारे में लोगो को जागरूक किया गया। लेकिन एरिया पार्षद लखबीर सिंह बिगू के पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें दोषी मानते हुए निकाल दिया गया। उसके बाद आजद उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में भाग करने का फैसला लिया और अब वह दिन आ गया है कि चंडीगढ़ में पार्टी विशेष नहीं बल्कि उम्मीदवार को देखकर वोट करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap