
चंडीगढ़ दिनभर। ‘वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकांउट केंद्र सरकार की ओर से सस्पेंड कर दिया गया है, जिस कारण पूरे पंजाब में उनके समर्थकों में भी रोष है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने इंस्टाग्राम को बंद करवाने के लिए केंद्र को एक लेटर लिखा था। अमृतपाल का जो इंस्टाग्राम सस्पेंड किया गया वह संधू अमृत 1984 के नाम से था। कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर टिप्पणी की थी। दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान अमृतपाल सिंह ने लाल किले पर सिख पंथ का झंडा लहराया था। इसके बाद वह सुर्खियों में आया और घटना के बाद उसकी काफी आलोचना भी हुई थी। पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल वह ‘वारिस पंजाब का प्रमुख है।
