![Press Club Election 2023 11](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2024/03/Press-Club-Election-2023-11.jpg)
PBKS vs DC Head to Head: आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला आज शनिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्थित राजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इससे पहले तीन बजे मैच का टॉस होगा। इस मैच में सबकी निगाहें ऋषभ पंत पर होंगी, जो 15 माह बाद वापसी के साथ दिल्ली की कमान संभालते नजर आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब किंग्स शिखर धवन की अगुवाई में उतरेगी। इस मैच से पहले जानते अब तक आईपीएल में दोनों में से किसका पलड़ा भारी रहा है?
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले हैं। इनमें से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने 16-16 मैचों में जीत दर्ज की है। आईपीएल 2023 में दोनों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स की टीम ने ही जीत दर्ज की थी। हालांकि की पिछली बार दिल्ली की कमान डेविड वॉर्नर के हाथ में थी।
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय या आईपीएल मुकाबला नही हुआ है। आईपीएल 2024 में यहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने इस मैदान को इस साल अपना होम ग्राउंड बनाया है। यहां अभी तक घरेलू मुकाबले ही खेले गए हैं।
चंडीगढ़ के इस स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां की धीमी पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं है। अगर गेंदबाज लाइन-लेंथ पर कंट्रोल रखे तो बल्लेबाजों को काफी मुश्किल होगा। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज का मुकाबला लो स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा रही है।