
चंडीगढ़ दिनभर । कृषि को लाभप्रद पेशा बनाने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के मिशन को आगे बढ़ाते हुए बाग़बानी विभाग फ़सलीय विविधता में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह जानकारी बाग़बानी, रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री, पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में बाग़बानी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान किसान-ऐ-बाग़बानी ऐप लॉन्च करते हुए दी।
जौड़ामाजरा ने कहा कि वह किसानों के खेतों में बाग़बानी की नयी तकनीकें लाकर बाग़बानी की फसलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले के योग्य बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे, जिससे किसान न केवल विभाग की योजनाओं संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे, बल्कि अपने आवेदन को ऑनलाइन अप्लाई और ट्रैक भी कर सकेंगे। जौड़ामाजरा ने बताया कि इस ऐप का मुख्य मकसद विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों तक जल्दी पहुंचाना, योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके विभाग में पारदर्शिता लाना और ऐप्लीकेशनों की ट्रेकिंग करना है।
उन्होंने आगे बताया कि इस ऐप के द्वारा किसानों को अलग-अलग मंडियों में फलों, सब्जियों के रोज़ाना के दाम और मौसम के बारे में जानकारी दी जाएगी। वह अधिक से अधिक किसानों के खेतों का दौरा करके और शिविरों आदि के द्वारा बाग़बानी योजनाओं के बारे में तकनीकी जानकारी दें, जिससे वह रिवायती फ़सलों की अपेक्षा अधिक आमदन कमा सकें। प्रमुख सचिव बाग़बानी सुमेर सिंह गुर्जर, आई.ए.एस. ने कहा कि कृषि विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाएंगे और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा।