
न्यायिक हिरासत की अवधि 27 अक्टूबर तक
आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने बीते 4 अक्टूबर को आबकारी नीति के निर्माण और इसे लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट से उनको कोई राहत नहीं मिल सकी है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब उनको 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया था। दूसरी बार जब संजय सिंह कोर्ट में पेश हुए तो न्यायिक हिरासत को 13 अक्टूबर बढ़ा दिया गया था। आज यानी शुक्रवार 13 को ईडी को मिली रिमांड की तारीख समाप्त होने के बाद कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ईडी ने आरोप लगाया है कि सांसद संजय सिंह ने दिल्ली की आबकारी नीति के निर्माण और इसे लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस कारण कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया था।
राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान सांसद संजय सिंह ने ईडी को एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा- “इनके सवाल देखिए, ये अडानी पर जांच नहीं करते।” संजय सिंह की इस टिप्पणी पर जज नागपाल भड़ग गए। उन्होंने संजय सिंह से कहा- “अगर यहां आकर राजनीतिक भाषण देना है तो यहां आने की जरूरत नहीं।”