डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 31T102538.027

चंडीगढ़ दिनभर

चंडीगढ़। राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक लड़के ने बीच रास्ते में एक नाबालिग लड़की के चाकुओं से गोदकर मार डाला। इस खबर का असर चंडीगढ़ के धनास में रह रही एक रेप पीडि़ता पर हुआ। उसने एसएसपी को बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसकी सुरक्षा की जाए। एसएसपी ने एरिया एसएचओ को इस संबंध में आदेश दे दिए हैं। रेप पीडि़ता धनास में रहती है और उसने एसएसपी को बताया कि एक मुस्लिम लड़का साल 2018 में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रामगढ़ के गांव मटली ले गया। वहां उसे कई महीनों तक नशीला पदार्थ देता रहा और रेप भी करता रहा। जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर जाली आधार कार्ड बनवाया और डेराबस्सी की मस्जिद में उसके साथ निकाह भी किया।

लड़की ने बताया कि लड़का और उसकी मां उसे सैक्स रैकेट में धकेलना चाहते थे लेकिन किसी तरह व उनके चंगुल से छूटकर धनास पहुंच गई। इसके बाद पुलिस में केस दर्ज करवा दिया। नाबालिग होने की वजह से उसे स्नेहालय भेज दिया गया। जब से वह वापस आई है, लड़का उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। साथ ही शिकायत वापस लेने का भी दबाव डाला जा रहा है। लड़के ने कोर्ट में केस कर दिया है कि उसे लड़की पक्ष से जान से खतरा है। फिलहाल केस कोर्ट में पेंडिंग है। एसएसपी कंवरदीप ने लड़की को आश्वासन दिया कि उसके साथ कोई भी घटना नहीं होगी। उसे पूरी सुरक्षा दी जाएगी। इस संबंध में एसएसपी ने जांच के आदेश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap