डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 05T165634.766

ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब टीम के साथ बातचीत की

चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़ ब्रिटिश उपउच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने बुधवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब की नई गवर्निंग काउंसिल (2023-24) के साथ बातचीत की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल और उनकी टीम ने उनका स्वागत किया। रोवेट ने कहा, विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस की स्वतंत्रता पर बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करने वाली जीवंत चर्चा के लिए, अध्यक्ष सौरभ दुग्गल और चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आपकी टीम का धन्यवाद। उन्होंने कहा, प्रेस की स्वतंत्रता और समानता के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में सुनकर अच्छा लगा। उन्होंने प्रेस क्लब टीम को जेंडर न्यूट्रल और व्हीलचेयर-असेसिबल वॉशरूम वाला पहला प्रेस क्लब बनने के लिए बधाई दी। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारी रमेश हांडा, उमेश शर्मा, नेहा शर्मा, दुष्यंत सिंह पुंडीर, अर्शदीप अर्शी, सुशील राज, मनसा राम रावत और राजेश ढल्ल भी मौजूद रहे। क्लब के पूर्व पदाधिकारी करनैल सिंह राणा, संजय मल्होत्रा और मोना भी मौजूद थे। राजिंदर सिंह नगरकोटी, राजनीतिक, प्रेस और प्रोजेक्ट्स सलाहकार, ब्रिटिश उप उच्चायोग, चंडीगढ़, कैरोलिन रोवेट के साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *