Untitled design 17

-मलोया में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को उत्तर प्रदेश के सीएम ने किया संबोधित

-योगी को सुनने और देखने के लिए करीब 10 हजार लोग पहुंचे

-सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय पर जमकर बरसे

-कांग्रेस ने देश और समाज को बांटने का काम किया है…

-कोरोनाकाल में चंडीगढ़वासियों की संजय टंडन ने खूब की सेवा

-400 पार का नारा सुनकर कांग्रेस को चक्कर आने लगते हैं…

भरत अग्रवाल/रवि यादव, चंडीगढ़ दिनभर: 400 पार का नारा सुनकर कांग्रेस को चक्कर आने लगते हैं, क्योंकि वो खुद पूरे देश में 400 सीट पर नहीं लड़ रही है। लोकसभा चुनाव राम मंदिर के इर्द-गिर्द घूम रहा है। राम को आधार बनाकर 400 सीट पर जीत हासिल होगी। यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। मौका था मलोया में हुई भाजपा की विजय शंखनाद रैली का। रैली में योगी को सुनने और देखने के लिए करीब 10 हजार लोग पहुंचे। रैली में योगी कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय पर जमकर बरसे। योगी आदित्यनाथ सोमवार को चंडीगढ़ से बीजेपी कैंडिडेट संजय टंडन के लिए प्रचार करने पहुंचे।
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश और समाज को बांटने का काम किया है। यदि कांग्रेस सरकार बनी तो पूर्वज की बनाई प्रॉपर्टी और गहनों का आधा हिस्सा लेकर मुसलमानों को देंगे। इसलिए आज एक बात ठान लो, जो राम का, वही हमारा… वरना किसी के काम का नहीं। कांग्रेस हमेशा से राम विरोधी रही है। यूपी में माफिया से जुड़े लोग अब नहीं दिखते। उन सब की कब्रे बन चुकी हैं और उन कब्रो पर कोई रोने वाला भी नहीं बचा है। इन कर्बों पर रोने के लिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों को छोड़ दो। आज पंजाब में माफिया खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं यूपी में माफिया को उल्टा टांगा है।
सीएम योगी ने कांग्रेस के चंडीगढ़ कैंडिडेट मनीष तिवारी को उड़नखटोला बताते हुए कहा कि जब देश में कोई संकट आता है तो कांग्रेसी सबसे पहले गायब हो जाते हैं। चुनाव के बाद ये भाग जाते हैं। दुनिया में कोई भी संकट आता है तो मोदी जी संकटमोचक बनकर सामने आते हैं। कोरोना के समय में जब चंडीगढ़वासियों को मद्द की जरूरत थी तो मनीष तिवारी नजर तक नहीं आए और संजय टंडन व भाजपा समर्थक लोगों की सहायता करने में जुटे थे। योगी ने कहा कि कांग्रेस की नजर लोगों की प्रॉपर्टी पर पड़ गई है। इनके एक नेता ने कहा कि सरकार आई तो सर्वे कराएंगे और फिर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके गहने, मकान और सारी प्रॉपर्टी में से आधा लेकर मुसलमानों को देंगे। कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। हम दूसरा औरंगजेब नहीं बनने देंगे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं, बल्कि मिलकर जीतने के बाद साथ-साथ लूटने की योजना है। पंजाब में देखिए किस तरह माफिया घूमते हैं। कांग्रेस सरकार में गरीब भूख से मरता था। मोदी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं। यदि कार्ड यूपी और बिहार का भी हो, लेकिन राशन चंडीगढ़ में ले सकता है। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है। फिर देश का हिंदू और सिख कहां जाएगा?। सिख गुरुओं ने हिदंू बहू-बेटियों की लाज और जान बचाई थी। कांग्रेसियों के अंदर दुर्योधन की आत्मा प्रवेश कर गई है। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से काम किया। पहले धार्मिक स्थलों पर जब विस्फोट होते थे तो तब की कांग्रेस सरकार कहती थी कि आतंकवाद तो सीमा पार से है। आज जोर से पटाखा भी फट जाए तो सबसे पहले पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरा हाथ नहीं है। वह जानता है कि नया भारत है जो पहले छेड़ता नहीं है और अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता नहीं है। दम होना चाहिए। यूपी में स्पष्ट है कि कोई दंगा करेगा तो उल्टा टांग देंगे। उत्तर प्रदेश में दंगे समाप्त हो गए हैं। अब तो उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज पढ़नी भी लोगों ने बंद कर दी है। मस्जिदों की मीनारों से माइक उतर गए हैं। वह कहते हैं कि हम भी शांति से रहना चाहते हैं।

मेरे द्वारा मिली एक-एक वोट पिता जी को श्रद्धाजंलि : विक्रम

रैली के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के पुत्र विक्रम धवन ने भाजपा को ज्वाइन कर लिया। विक्रम ने कहा कि मेरे पापा हरमोहन धवन और संजय टंडन अच्छे मित्र रहे हैं और मेरे द्वारा टंडन को मिली एक-एक वोट मेरे पिता जी को श्रद्धांजलि होगी। वहीं, विक्रम धवन का बीजेपी में स्वागत करती हूं। हरमोहन धवन के साथ काम करने का अनुभव मेरे लिए यादगार हैं। कन्हैया मित्तल ने हमें ऐसा एक गीत दे दिया, जोकि प्रचार करते हुए भी अक्सर सुनाई देता है। लाल डोरे की समस्या को दूर किया जाएगा। मालिकाना हक देकर रहेंगे। वहीं, रेहड़ी-फड़ी वालों को भी आने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा। कांग्रेस झूठे वादें करती है। हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए हर माह का वायदा किया था, जोकि आजतक नहीं मिले।

कन्हैया ने टंडन के लिए मांगे

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने कहा कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे और इस बार संजय टंडन को जिताएंगे। मित्तल ने पहली बार शहर के राजनैतिक मंच से बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। मित्तल ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव के बाद शहर से गायब हो जाएंगे।
विनोद शर्मा का स्वागत : कांग्रेस के सीनियर लीडर विनोद शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संजय टंडन ने शर्मा का स्वागत और आभार जताया। बता दें कि विनोद शर्मा चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान रह चुके हैं। वह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में एक हैं। वहीं हाल ही में चंडीगढ़ के पूर्व मेयर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला भी बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap