एआईजी आशीष कपूर

चंडीगढ़ दिनभर
जेल में बंद सस्पेंड एआईजी आशीष कपूर पर अब तक सिर्फ महिला से मित्रता कर उसे ब्लैकमेंल करने,उसका उत्पीडऩ करने,गलत केस दर्ज करने और पैसे लूटने के मात्र आरोप लगते रहे हैं। जबकि सोमवार को जब हाईकोर्ट में यह मामला तब ज्यादा गर्मा गया,जब आशीष कपूर के खिलाफ सबूत भी सामने आ गए। अब तक जहां महिला के गहनों के बिल सामने आए थे। वहीं सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आशीष कपूर की जमानत याचिका पर फैसला होना था,तो उस दौरान वर्ष 2018 में जीरकपुर थाने की एक वीडियो सामने आ गया। जिसमें आशीष कपूर महिला के थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। एक थप्पड़ नहीं,बल्कि करीब पांच छह थप्पड़ मारते आशीष कपूर दिखाई दे रहे हैं।

महिला बार बार आशीष कपूर से कह रही है,कि यह सब उसने ही कहा था। लेकिन कपूर कह रहा है कि मैंने कब कहा और बार बार आशीष कपूर उसे थप्पड़ मार रहा है। वहीं इस वीडियो के बाद हाईकोर्ट से जमानत पर आशीष कपूर को कोई राहत नहीं मिली है और हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से इस वीडियों की सच्चाई के बारे में अलग से जानकारी मांग ली है। अब केस की सुनवाई अगले माह होगी।बता दें कि इस महिला ने आशीष कपूर पर 1 करोड़ की फिरौती, फिजिकल टार्चर, सैक्सुअल हैरसमेंट जैसे संगीन आरोप लगा रखे है। जिस पर आशीष कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, तब से वह जेल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *