डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 28T105619.275

दो साल पहले आम आदमी पार्टी ने हर वार्ड की टीम को तत्काल प्रभाव से कर दिया था भंग

चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़ दिनभर आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ में दो सह प्रभारी नियुक्त किए हुए हैं लेकिन पार्टी विस्तार की रफ्तार बहुत धीमा है। करीब दो साल पहले आप ने हर वार्ड की टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया था, जो आज तक नहीं बनीं। इसका खामियाजा वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावो में हो सकता है। हालांकि आप चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग का दावा है कि बेशक वार्ड टीमों को नियुक्त नहीं की गई लेकिन पार्टी बूथ लेवल पर काम कर रही है। लोकसभा चुनाव में शहर में करीब 600 बूथ बनाए जाते हैं। उक्त बूथों के लिए मजबूत टीम भी तैयार की जाती है।

जिन लोगों को बूथ लेवल पर नियुक्त किया जाता है वो सभी उस वार्ड के होते हैं। इसके बावजूद पार्टी अभी तक वार्ड टीमें नियुक्त नहीं कर पाई है। निगम चुनावों से पहले प्रदीप छाबड़ा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया था। उस समय बड़ी तेजी से संगठन विस्तार को काम हुआ था। हर वार्ड से आम आदमी पार्टी ने मजबूत कंडीडेट उतारे थे और बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद गुटबाजी के कारण छाबड़ा के अलावा मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह को भी सह प्रभारी नियुक्त कर दिया गया था। आम आदमी पार्टी में संगठन विस्तार का काम ठंडे बस्ते में पड़ गया।

पार्षद के काम से मिलेगी जीत
मोहाली के विधायक और चंडीगढ़ सहप्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी तैयार है। निगम के पार्षद स्थानीय लोगों के काम करवा रहे है और प्रशासन की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उनके किए कार्यों की बदौलत आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। जल्द वार्ड टीमों को भी नियुक्त कर दिया जाएगा।
ईमानदारी से कार्यकर्ता करेंगे प्रचार
प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि एक से दो भले होते हैं। विधायक कुलवंत को भी सह प्रभारी नियुक्त करना चंडीगढ़ टीम को मजबूत करना साबित होगा। लोस चुनावों मे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सभी पार्षद और कार्यकर्ता प्रचार करेंगे। आज तक पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारी को मैंने पूरी लगन से निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap