डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 17T104720.929

दो चोर पकड़े, सात बाइक की बरामद

पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल गैंग का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिर तार किया है। इनमें से एक युवक एलएलबी और दूसरा एमबीए का स्टूडेंट है।

पढ़ाई पूरी कर एक ने वकील और दूसरे ने मैनेजमेंट में मुकाम हासिल करना था। लेकिन नशे की लत ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पंचकूला की डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर निकिता खट्टर के निर्देशों के बाद अपराधियों के खिलाफ स ती बरती जा रही है। एसीपी क्राइम अरविंद क बोज ने बताया कि उिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को गुप्ता सूचना मिली थी। जिसके आधार पर 16 वारदातों में शामिल दोनों आरोपियों को गिर तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र सुनील वासी चंडीगढ़ इन्कलेव पीर मुच्छला जीरकपुर तथा जगजीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह वासी फेस-11 मोहाली के रूप में हुई।


दोनों आरोपियों ने पिछले तीन महीने में मोहाली, पंचकूला तथा चंडीगढ़ के अलग अलग सेक्टर तथा रिहायशी क्षेत्रों से मोटरसाइकिलों को चुराया। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को जानकारी मिली थी कि दोनों मोटरसाइकिल चोर चंडीगढ़ में हैं। इसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया।