
पीएम के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर देशभर में 30 जून तक सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान चलेगा
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में नौ वर्ष बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मनाया जा रहा है। देशभर में 29 मई से 30 जून तक सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान चलाया जा रहा है। चंडीगढ़ भाजपा की ओर से सेक्टर 10 स्तिथ होटल माउंटव्यू में प्रेसवार्ता की अप्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने संबोधित किया उनके साथ मेयर अनूप गुप्ता, वरिष्ठ उपमहापौर कंवर राणा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन उपस्थित थे।
इसके अलावा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकिशोर, सचिव तजिंदर सिंह सरां, दीपक मल्होत्रा के अलावा शक्ति प्रकाश देवशाली, महिंदर निराला, सुखविंदर परमार,संजीव कुमार वर्मा, अजय शर्मा, उमेश घई, श्लोक गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सूद ने कहा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने वाला यह ऐतिहासिक पल है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर से सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण अभियान की शुरुआत कर रहे है। नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुन: चुनावी जीत के बाद वे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने ।
इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। मोदी सरकार के दौरान कई पहल की गईं, जिनमें से जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि अनेक प्रमुख योजनाएं शामिल है इनके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक सुधारों की पहलों, घर घर तक बिजली पहुंचाना, हर घर नल, नई सड़को का निर्माण, नागरिकता संशोधन बिल, एकल भारत अभियान, देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में सुधार , आत्मनिर्भर भारत अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व के संबंध में कानूनी सुधार, देश के आंतरिक और बाह्य मामलों में नीतियों के संशोधन आदि कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया है।
इनके अलावा कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक से निजात दिलाना, भव्य राम मन्दिर का निर्माण, उज्जैन महाकाल का लोकार्पण, काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण, नए संसद भवन का निर्माण आदि ऐतिहासिक कदम उठाए गए है देश का मान सम्मान बढ़ाया गया है अनेकों ऐसी उपलब्धियां 9 वर्षों के शासनकाल मे प्राप्त की है जिनको जन जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।