डॉ. तरूण प्रसाद 2023 06 03T105327.447

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ का जोरदार प्रदर्शन किया गया।
बृजभूषण सिंह के निलंबन और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पहलवान विनेश फौगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। छाबड़ा ने कहा कि शर्म की बात है कि चैंपियन बेटिया सड़क और उनका गुनहागार सरकारी पद पर बैठा है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि उन्हें गालियां दी गई, धक्का-मुक्की और पिटाई की गई।


वीडियो और फुटेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाई गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और दर्दनाक था। देश को सम्मान दिलाने वाले पहलवान धूप और बारिश झेलते हुए जंतर-मंतर पर धरना दिया था। लोग सोशल मीडिया पर उनका समर्थन कर रहे हैं और वे जंतर मंतर भी पहुंच रहे हैं। इस दौरान पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि बृज भूषण सिंह प्रधान कुश्ती संघ जो भाजपाई है, ने महिला पहलवानों का शोषण करने की कोशिश की।


उसके खिलाफ़ 28 अप्रैल को कनाट प्लेस में एफआईआर दर्ज हुई। उसको गिरफ्तार क्यों नहीं किया। देश में सविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आज देश के पहलवान भाइयों व बहनों को अपने देश विदेश में जीते मेडल गंगा में बहाने की नौबत आ गई। प्रदर्शन अरोमा लाईट प्वाइंट पर करीब 1 घंटे तक चला। इस मौके पर आप पार्षद दमनप्रीत बादल , प्रेम लता, अंजू कटियाल, सुमन शर्मा, कुलदीप कुक्की के अलावा हरजिंदर सिंह बावा, शादाब राठी, राकेश सोनी, संदीप दहिया, राजविंदर सिंह, शेरी , इमरान कुद्दुसी , शाहिद खान , गुरदीप सिंह सोनू, शनी औलख, मीना शर्मा, सुखराज संधु, ममता, सुखविंदर सिंह सुखी, सोनू शर्मा, जगमोहन सिंह, येनकी कालिया और सागर भी मौजूद रहे।

भाजपा बेटियों के साथ कर रही अन्याय

पार्षद प्रेमलता ने कहा कि भाजपा बेटियों के साथ अन्याय कर रही है। बेटी बचाओ का नारा देने वाले पीएम मोदी चुप हैं। आज बेटियों के साथ शोषण हो रहा है। सरकार चुप है। पहलवानों के हक के लिए आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ डटकर खड़ी है। जिस तरह महिला पहलवानों को सड़कों पर पुलिस द्वारा घसीटा गया। इस दौरान यूटी पुलिस ने पार्षक के साथ दुर्व्यवहार भी किया।