रायपुर

चंडीगढ़ दिनभर :

रायपुर खुर्द में पिछले कई सालों से विकास कार्य नहीं हुए हैं। यहां पर पानी, सीवर, ड्रेन व सड़कों की खस्ता हालत के चलते लोगों का जीना दूभर हो रखा है। नगर निगम चुनाव से पहले सभी समस्याएं सुनकर चले जाते हैं और जब जीतकर इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं। यहां की समस्याओं से संबंधित विभाग को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। यहां के निवासी चाहते हैं कि नगर निगम इन समस्याओं पर ध्यान दे और उसका जल्द से जल्द निस्तारण करे। पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। यहां पर गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति भी अब नियत समय पर नहीं होती है। कभी-कभी तो देर रात में पानी की आपूर्ति होती है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले कई वर्षो से सड़कें नहीं बनाई गई है। यहां की सड़कों पर गड्ढे होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। बच्चे और बूढ़ों को तो पैदल चलने में भी परेशानी होती है। इसके अलावा यहां पर बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना हुआ है। बारिश होने की स्थिति में पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे कई दिनों तक लोगों को परेशानी होती है। साथ ही रायपुर के सीवर भी जाम पड़े हुए हैं। सीवर जाम होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी फैला रहता है और चारों ओर बदबू फैली रहती है।
सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। यहां बजरी उखड़ चुकी है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों का फिसल कर गिरना आम बात है। कई जगहों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क की हालत बिल्कुल खराब है। सड़क पर आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है।यहां से सैकड़ों राहगीर भी गुजरते है। लेकिन सड़क पर पसरी गंदगी और दिनभर उड़ने वाली धूल के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *