INVESTIGATION

एनआरआई महिला का जाल इटली से भारत तक, मोबाइल में लोगों में मिलीं न्यूड तस्वीरें

सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बीते शनिवार को इटली व ऑस्ट्रिया (दोहरी नागरिकता) की रहने वाली एनआरआई महिला की शिकायत पर सेक्टर-41 के ऑटो ड्राइवर सोनू के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया। महिला का आरोप था कि ऑटो ड्राइवर उसे शादी का झांसा देकर कजेहड़ी के होटल ले गया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने जब ऑटो ड्राईवर सोनू को दबोचा,तो मामला ऐसा खुला कि खुद थाना पुलिस हैरान हो गई। कारण था कि महिला के बैग की तलाशी ली, तो खुलासा हुआ कि वह पहले से ही पांच बलात्कार के केस दर्ज करवा चुकी है। इन्हीं आरोपों में दो को ऑस्ट्रिया से डिपोर्ट करवा चुकी है। पुलिस के मुताबिक महिला की अभी तक शादी नहीं हुई है। उसके पांच बच्चे हैं जो अलग-अलग लोगों से हैं।। इन सभी पर इस महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला दर्ज करवाया हुआ है। मामला तब और भी संगीन हुआ,जब थाना-36 पुलिस ने इस महिला के मोबाइल को जांचा। उसमें इस महिला की लड़कों के साथ अलग-अलग न्यूड तस्वीरें सामने आई। सूत्रों की मानें तो एक फोटो में तो लड़का सो रहा है और खुद महिला ही उसकी तस्वीरें हासिल कर रही है। इस पर पुलिस ने मोबाइल फोन को सील कर सीएफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। जल्द इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। पुलिस जांच रही है कि महिला का मकसद शादी करना है या ब्लैकमेलिंग। जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार महिला का केरल के एक अनाथालय में पालन पोषण हुआ है। उसे वहां से इटली निवासी दंपती गोद ले गए थे। दरअसल, शनिवार को थाना-36 के अधीन आने वाली सेक्टर-61 चौकी में एक एनआरआई महिला पहुंची। वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थी और उसे मोहाली जाना था। इसके लिए उसने ऑटो लिया। ऑटो वाले से उसने नंबर एक्सचेंज कर लिया और ऑटो वाला उसे होटल दिलवाने के लिए कजहेड़ी के होटल हिमाचल में ले गया। वहां उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और अब शादी करने से मना कर रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल करवाकर बलात्कार का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर ऑटो ड्राइवर सेक्टर-41 निवासी सोनू को दबोचा। सोनू के बयानों पर पुलिस को महिला पर शक हुआ जिसके बाद मामला खुला।

एनआरआई महिला के केस को कैंसिल करने की तैयारी, उसी पर हो सकती कार्रवाई

सारे फोन महिला ने ही ऑटो ड्राइवर को किए थे सोनू ने बयान दिया कि बार-बार महिला ने ही उसे फोन किया। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि हर बार महिला ने ही सोनू को फोन किया। महिला की मर्जी से वह दूसरे होटल गया था,जबकि दस कदम दूर होटल सिटी इनमें पहले से महिला का होटल रूम बुक था। जांच में यह भी सही पाया गया।

महिला के बैग से हुआ खुलासा

सब इंस्पेक्टर आशा ने महिला की चेकिंग की। उसके पास से मिले बैग ने मामले को खोल कर रख दिया। महिला पहले भी कई बलात्कार के केस दर्ज करवा चुकी है। इन्हीं केसों के सिलसिले में पैरवी के लिए भारत आई थी। यहां आने के बाद भी वह बलात्कार के दो केस दर्ज करवा चुकी थी। यह तीसरा केस था। आगे क्या, केस होगा कैंसिल पुलिस अब इस केस को कैंसिल करने जा रही है। इसलिए ऑटो ड्राइवर सोनू को गिरफ्तार नहीं किया और उसे बयानों के बाद भेज दिया गया। कानूनी राय लेने के बाद पुलिस केस कैंसिल करेगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस जांच कर रही है कि महिला ये सब क्या सिर्फ ब्लैकमेलिंग के लिए कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap