सुशील कुमार रिंकू आप के पंजाब के इकलौते सांसद हैं। वे उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के विधायक रहे हैं। आप ने रिंकू को उप चुनाव में जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी को बुधवार को जबरदस्त झटका लगा। पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रिंकू को पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं।