
चंडीगढ़ निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री दर्ज करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस दौरान 23त्न बढ़त, 33611 यूनिटों की घरेलू थोक बिक्री और 60608 यूनिटों का निर्यात दर्ज किया है। मार्च 2023 के दौरान, कुल 10,519 यूनिटों की थोक बिक्री हुई जो कि इस माह में 73त्न बढ़त है, इसी तरह, घरेलू थोक बिक्री का आंकड़ा 3260 यूनिटों का रहा और 7259 यूनिटों का निर्यात किया गया। पिछले साल, मार्च 2022 के दौरान, घरेलू बाजार में 3007 यूनिटों की बिक्री हुई थी और 4976 यूनिटों का निर्यात किया गया था तथा उस माह थोक बिक्री में 31त्न की बढ़त दर्ज कराई गई थी। लॉन्च के बाद से ही निसान मैगनाइट अपने वर्ग में गेम चेंजर की भूमिका निभा रही है और इस ”मेक इन इंडिया, मेक फॉर एसयूवी ने निसान की सफलता के झंडे गाड़े हैं।
भारत के घरेलू बाजार तथा निर्यात बाजारों में इसने 1 लाख से अधिक कस्टमर बुकिंग दर्ज करायी है। यह क्च-स्ङ्क वर्ग में पसंदीदा बनकर उभरी है, घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए जिसे जापान में डिजाइन किया गया और भारत में इसका निर्माण हुआ है। राकेश श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर इंडिया ने कहा, विव 2022-23 पूरे वाहन उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रहा जिसमें सेमी-कंडक्टर की कमी से लेकर बढ़ती महंगाई की वजह से कीमतों में वृद्धि जैसी चुनौतियां बनी रही। निसान ने इन चुनौतियों को पार कर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है और 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री कर 23त्न की बढ़त दर्ज कराई है।