Untitled design 7 2

-दुबे ने टंडन के समर्थन में चार नंबर कॉलोनी संजय कॉलोनी में निकाली पदयात्रा

अजीत झा, चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज है सभी प्रत्याशी अपने एरिया में दमखम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशी शहर की कॉलोनियों और गावों में जनसभाएं और पदयात्राएं निकाल रहे हैं। भाजपा से संजय टंडन चुनावी मैदान में जबकि गठबंधन के उमीदवार मनीष तिवारी भी चुनावी दंगल में है। आजाद उमीदवार भी लोगो से वोट की अपील कर रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रत्याशी लोगो को ढेर सारे वायदे कर रहे है की आपके एरिया में विकास होगा।
वहीं, चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उमीदवार संजय टंडन भी लगातार शहर के विभिन्न जगहों पर जनसभाएं पदयात्रा कर रहे है लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आज सुबह वार्ड 9 के अंतर्गत बीबीएमबी कॉलोनी, स्क्रैप मार्किट, पंडित दिन दयाल कॉलोनी नंबर 4 संजय कॉलोनी में भाजपा के कर्मठ नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे द्वारा वार्ड 9 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडनं के समर्थन में एक पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में संजय टंडन मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर लोगों का जनसमूह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने सभी से वोट की अपील की और भाजपा द्वारा पीछे 10 साल के किये कार्य को लोगो को बताया।
इस पदयात्रा में पार्षद बिमला दुबे, सुषमा शर्मा, पूर्व मेयर राजेश कालिया, सरदार श्रवण सिंह, अश्वनी शर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष बीएस सैनी, सोशल मीडिया इंचार्ज जेपी राणा, रवि राजपूत, लाल बहादुर पटेल, शैलजा शर्मा , अजित सिंह रावत, राकेश यादव, सोनिया पांडेय ओमप्रकाश यादव, विजय, लक्की पंडित, हिरा लालमति, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री शानू दुबे आदि शामिल रहे। चंडीगढ़ दिनभर के पत्रकार अजीत ने भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा की जिस तरीके से शहर में गर्मी है उसी तरीके से भी यह चुनाव गर्म है। इसलिए सुबह उठकर पदयात्राएं कर रहे है। लगभग सुबह 7 बजे निकल जाते है लगातार विभिन्न जगहों पर जनसभाएं में शामिल हो रहा हूं।
लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है 70 फीसदी हर वोटर तक संपर्क किया जा रहा है और कांग्रेस के दुष्प्रचार उसके बारे में लोगो को बताना मोदी के 10 साल में किये कार्य को लोगो को बताना। टंडन ने कहा शहर की जनता ने इस बार मन बना लिया है की मोदी को इस बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

गठबंधन है या ठगबंधन है : संजय टंडन

चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप शहर की जनता को मुर्ख बना रही है। पंजाब व कई अन्य स्टेट में दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे जनता सब जानती है एक जून को वोट देकर भाजपा को जिताएगी। मनीष तिवारी जी का खुद का वोट लुधियाना में है तिवारी पर तंज कस्ते हुए कहा की उन्हें डिबेट का बहुत शोख है गठबंधन प्रत्याशी मनीष तिवारी खुद बता दे वह इस बार किसको वोट करेंगे। तिवारी ने काह आप अपने सर पर दोनों पटके डालकर घूमते है वही पटका डालकर आप पंजाब में चलाए जाइए। टंडन ने चंडीगढ़ और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा की खुदालीशेर में जाकर आप आम आदमी पार्टी के नेताओं से हाथ मिलकर चलते हो और साथ ही लगते नायगाव में गालिया देते हो।
अनिल दुबे का कहना संजय टंडन की जीत सुनिश्चित : भाजपा नेता अनिल दुबे ने कहा की संजय टंडन जी शहर के लोकप्रिय नेता है लोगो के सुख दु:ख में उनका साथ देते है। कोरोना काल में इनके द्वारा कई अहम कार्य किये गए जरूरतमंद लोगो को खाना पहुँचाने समेत और उनको उनके प्रदेश में बसों और ट्रैन के माध्यम से भेजने का कार्य किया गया। 4 नंबर के हजारों लोगो को उनके द्वारा मकान दिलाने का का काम किया गया। सनजय टंडन भारी बहुतमत से जीत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap