
कुछ चंडीगढ़ से भी हुए थे चोरी, दो चोर गिरफ्तार
चंडीगढ़ दिनभर
मोहाली। चंडीगढ़ के पास बसे नयागांव पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर जिले से चोरी के 11 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों नयागांव से हुई एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस पड़ताल कर रही थी। पुलिस को उस मामले में एक चोर हत्थे चढ़ा था। उसे पूछताछ के दौरान उसने मोटरसाइकिल फिरोजपुर में बेचने का बताया था।
कई वाहन चंडीगढ़ से चोरी
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि जो 11 वाहन रिकवर किए हैं, उनमें से कुछ चंडीगढ़ से भी चोरी किए गए थे। आरोपी पीजीआई और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। पकड़ने के डर से उसे फिरोजपुर जाकर बेच देते थे। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता भी की जा सकती है।