
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्प्लॉयज एंड वर्कर्स के बैनर तले यूटी कर्मचारियों ने शुक्रवार को एमसी ऑफिस सैक्टर-17 के बाहर तख्तियां लेकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रशासन और एमसी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से मांगों संबंधी मांग पत्र एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को सौंपा जिसमें आउटसोर्स वर्कर्स के लिए अप्रैल 2023 से 21 फीसदी डीसी रेट में बढ़ोतरी की जाए। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार, चेयरमैन सुरमुख सिंह, पैटर्न राजा राम ने प्रशासन और एमसी की आलोचना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हॉर्टिकल्चर विभाग को बिना किसी कारण फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से मर्ज करने का प्रस्ताव बनाया है उस प्रस्ताव को तुरन्त रद्द किया जाए। टाइल्ट ब्लॉक मनीमाजरा में काम कर रहे वर्कर्स का शोषण हो रहा एसोसिएशन उनको वेतन कम दे रही है। इसलिए उनको कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाए, प्रशासन और एमसी में एक अप्रैल के बाद कई कर्मचारी सेवामुक्त हुए हैं लेकिन पेंशन और पेंशन का लाभ नहीं मिला। प्रशासन से मांग कि प्रशासन आउटसोर्स वर्कर्स के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाए, समान काम समान वेतन दे, वर्कर्स को 7 तारीख से पहले वेतन का भुगतान किया जाए। 21 फीसदी डीसी रेट 1 अप्रैल 2023 से सभी वर्ग का बढ़ाया जाए। एक जनवरी से यूटी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डी ए दिया जाए,2016 के बाद रेगुलर हुए कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ दे, खाली पदों को भरा जाए, डेली वेज कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए, दिसम्बर 1996 के बाद एमसी में भर्ती हुए डेली वेज कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा बनाई पॉलिसी में कवर कर रेगुलर किया जाए। अश्वनी कुमार ने बताया कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने फ़ैसला किया है मांगो को पुरा करवाने के लिए 17 मई को गवर्नर हाउस कूच किया जाएगा ।
उन्होंने प्रशासक से मांग की कर्मचारी नेताओं से बात कर मांगो को पूरा किया जाए क्योकी प्रशाशन कर्मचारियों को आंदोलन की और धकेल रहा हैं।और कर्मचारी ना चाहते हुए भी आंदोलन की और जा रहे है। कर्मचारियों को अश्वनी कुमार, सुरमूख सिंह और राजा राम के अलावा कुलदीप सिंह, सरवन कुमार, संजय दुहुन, लालजीत, कमल कुमार,रविंदर बिंदु, नरेंद्र चोधरी गुरमीत सिंह, अरविंद कुमार नछतर सिंह, लालजीत, राजिंद्र सिंह, हुकम चंद, अशोक और अन्य ने संबोधन किया। फोटो : सरवन कुमार