Untitled design 56

चंडीगढ़ दिनभर : चंडीगढ़ में आज संपन्न हुए मेयर चुनाव में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर करते हुए चुनाव में जीत हासिल की है। बीजेपी पार्षद मनोज सोनकर को 35 में से 16 वोट मिले। आप-कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप टीटा के हाथ सिर्फ 12 वोट लगे। 8 वोट कैंसिल कर दिए गए। इस बार कांग्रेस और आप मेयर चुनाव में अपनी जीत पक्की मान रही थी। लेकिन अंतिम समय में उनके हाथ निराशा लगी और मेयर का ताज मनोज सोनकर के सिर पर सज गया। इससे पहले कांग्रेस ने अपने मेयर प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी का नामांकन वापस लेकर कुलदीप टीटा को समर्थन देकर बीजेपी का खेल बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन कांग्रेस की यह तरकीब काम नहीं आयी। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर गठबंधन हुआ था। आप और कांग्रेस के कुल 20 पार्षद थे। इतने पार्षद होने के बाद भी उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में इन 35 वोटों के अलावा सांसद का भी वोट मान्य होता है। इनमें बीजेपी के पार्षद को 16 वोट पड़े, वहीं गठंबधन के उम्मीदवार कुलदीप टीटा को सिर्फ 12 वोट पड़े। बाकी वोट कैंसल हो गए। इस उल्टफेर से इंडिया गठबंधन का इस बार मेयर चुनाव जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया।

चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी मेयर नहीं बना रही है, बल्कि लोगों के साथ धोखा किया गया है। वोटों को कैंसल किया गया है। आठ वोट कैंसल किए गए। यह सब खेल किया गया है। यह 1-0 नहीं है। यह सरेआम गुंडागर्दी है। इन्होंने आठ वोट्स को अवैध करार दिया। सब रिकॉर्ड हुआ है। यह काला दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap