डॉ. तरूण प्रसाद 2023 09 12T120821.446

चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के 115 सार्वजनिक पार्कों से अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की है। इन पार्कों पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया था।

आपको बता दें चंडीगढ़ शहर में कुल 156 पार्कों पर लोगों ने अवैध कब्जा किया था, जिनमें से 115 पार्कों से अब कब्जा हटाया गया है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर के सार्वजनिक पार्कों को विशेष रूप से सुरक्षित रखना और उनका सही उपयोग सुनिश्चित करना है।

नगर निगम की टीम ने पिछले महीने से ही इन पार्कों के कब्जों का सर्वे शुरू किया था, क्योंकि इसके बारे में कई शिकायतें मिल रही थीं। अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है और उन्हें कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया है। अगर कोई दोबारा अवैध कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ शहर में कुल 1800 सार्वजनिक पार्क हैं और 100 ग्रीन बेल्ट इलाके हैं, जिन्हें नगर निगम अपने सफाई और संरक्षण कार्यों के लिए संरक्षित रखता है।