Untitled design 59

चंडीगढ़ दिनभर: चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से फिर से मौसम खराब चल रहा है। बारिश रुक रुक कर होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। जगह जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है। ओलावृष्टि के कारण शहर के तापमान में गिरावट आ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि चल रही है। आज सुबह से ही सर्द हवाएं चलने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आगे बताया की अगले 5 दिन तक मौसम ठीक होने की सम्भावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap