
प्रवासी पंजाबियों का शिक्षा के वातावरण के क्षेत्र में बड़ा योगदान: संधवा
चंडीगढ़। दृष्टि पंजाब कैनेडा के 12वें समारोह में सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 19 स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया, जिन्होंने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है। न स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है ताकि वे आगे की पढ़ाई बेहतर तौर पर कर सकें। दृष्टि पंजाब कैनेडा बीते 12 सालों से पंजाब के शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में काफी गंभीरता के साथ काम कर रहा है। खास तौर पर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को योज्य अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। दृष्टि पंजाब कैनेडा डॉक्टरों, वकीलों, पत्रकारों, लेखकों, कारोबारियों और समाज सेवियों का एक समूह है। इसके मुख्य संचालक कैनेडा निवासी एडवोकेट हरमिंदर सिंह ढिल्लों, जसवीर सिंह शमील और मनीष शर्मा हैं। दृष्टि पंजाब कैनेडा ने बार्डर जिलों के सरकारी स्कूलों में 50 के करीब कंप्यूटर भी बांटे हैं। दृष्टि पंजाब कैनेडा ने इन 19 बच्चों को 50-50 हजार रुए की सहायता प्रदान की है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में दृष्टि पंजाब कैनेडा द्वारा करवाए गए कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने अपने संबोधन में कहा कि दृष्टि पंजाब कैनेडा काफी बेहतर काम कर रहा है और प्रवासी पंजाबियों ने हमेशा ही पंजाब के संपूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ये शुभ शुरूआत है कि प्रवासी पंजाबी अब शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में भी अधिक से अधिक योगदान दे रहे हैं।