Featured Image

डेज़ लेफ़्ट बिहाईंग से मिली ख़ास पहचान

चंडीगढ़ दिनभर। प्रसिद्ध कलाकार मनोज जोशी के नाटक चाणक्य में अब आर्यनदेशपांडे ख़ास कैरेक्टर बन चुके हैं। ऐले में प्रदर्शित शार्टे फ़िल्मडेज़ लेफ़्ट बिहाईंड ने आर्यन को ख़ास पहचान दी और उसके बाद उनको लगातार नाटकों और वेबसीरीज के आफर आने लगे। आर्यन चाणक्य नाटक के मंचन के दौरान पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम मेंपहुँचे थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि वो वेबसीरीज कर रहे हैं पर उनका पहला प्यार थिएटर ही है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत दर्शील सफ़ारी के साथ आख़िरी लोकल प्ले से की थी। उसके बाद मनोज जोशी के साथ पिछले एक वर्ष से चाणक्य नाटक में काम कर रहे हैं इसमें उनकी भूमिका धर्मज की है। उन्होंने बताया कि मनोज जोशी के साथ उन्होंने राष्ट्रपति भवन प्ले का भी मंचन किया जिसे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपतिरामनाथ कोविद ने काफ़ी सराहा था। आर्यन ने कहा कि उनका लक्ष्य थिएटर के माध्यम से फ़िल्मों में जाना नहीं है। वह थिएटर से हमेशा जुड़े रहनाचाहते हैं। क्योंकि यह एक सही माध्यम से जिससे सीधे लोगों से जुड़ना होता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल में ही एटरनली कनफ्यूज्ड एंड इगर फ़ार लव में काम किया था। जिसमें उनको काफ़ी अच्छा रिस्पांस मिला। आर्यन ने बताया कि थिएटर में उनको काफ़ी ज़्यादा इंप्रूवमेंट करने का मिला। उन्होंने बताया कि मनोज जोशी के निर्देशन में उनको काफ़ी कुछ सीखनेको मिला। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कला में काफ़ी कुछ बदलाव किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap