डॉ. तरूण प्रसाद 2023 04 05T123404.938

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की अपील पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान

चंडीगढ़ दिनभर

चंडीगढ़ : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने चंडीगढ़ भाजपा की मांग पर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी नागरिकों को आयुष्मान कार्ड दिए जाने की प्रक्रिया शुरू करने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पत्र को आगामी कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने गत दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को मिलकर अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह चंडीगढ़ में भी सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए तथा सहमति जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस ज्ञापन को उचित कार्रवाई हेतु को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रेषित कर दिया है जो चंडीगढ़ में सभी के लिए आयुष्मान कार्ड बनाये जाए की कार्यवाही की शुरुआत है। आशा है कि इस बारे में शीघ्र निर्णय होगा तथा शहर के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन सकेंगे। सूद ने इस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *