Untitled design 6

चंडीगढ़ दिनभर: नगर निगम में आज वीरवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने नगर निगम कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एस.एस.पी. कंवरदीप कौर और एस. पी. मेयर चुनाव पर सिटी मृदुल खुद इस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं। निगम कार्यालय की सुरक्षा के लिए तकरीबन एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जो सुबह 6 बजे ही तैनात हो गए हैं। डी.एस.पी. सेंट्रल गुरुमुख सिंह की निगम कार्यालय के बाहर कानून व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है इसके साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए रणनीति भी डी.एस.पी. सेंट्रल गुरुमुख सिंह बना रहे हैं।

चुनाव के मद्देनजर बुधवार को ही पुलिस ने निगम कार्यालय की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए थे। दोपहर तक इन रास्तों से किसी को भी निगम कार्यालय में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। इसके अलावा निगम कार्यालय के आसपास सैंकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पार्षदों के अलावा किसी भी वाहन और आम जनता को निगम कार्यालय में जाने की इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap