भारतीय जनता पार्टी

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन सेक्टर 33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
बैठक में समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड प्राप्त करने वाली महिलाओं में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली सरबजीत कौर ढिल्लों, शिल्पा शर्मा, कुसुम घई, रुचि सैनी, किरणदीप कौर, संतोष बंसल, प्रेरणा, स्नेहा बंसल, इंद्रजीत कौर, स्नेहा, शारदा, प्रभा, पिंकी, वृंदा, व वंदना शामिल रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा सुषमा स्वराज अवार्ड की राष्ट्रीय इंचार्ज होने के नाते सुषमा स्वराज अवार्ड बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवार्ड लॉन्च किया है। जिसके तहत समाज सेवा व देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह अवार्ड दिया जाता है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाई गई योजनायों और कार्यक्रमों का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को हुआ है। उनके द्वारा चलाई गई प्रत्येक योजना का केंद्र बिंदु महिलाएं तथा गरीब वर्ग है। बैठक में महामंत्री नेहा अरोड़ा ने आज के राजनैतिक परिदृश्य पर प्रस्ताव पेश किया जिसकी अनुमोदना विनोद व सबीना बंसल ने की।
महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन ने संगठनात्मक विषय पर विचार प्रकट किया तथा महिला मोर्चा किस प्रकार से सशक्त किया जा सकता है महिला मोर्चा का बूथ स्तर तक गठन सुनिश्चित करना है हर बूथ पर कम से कम 5 महिलाओं का होना जरूरी है। कार्यक्रम में शहर के महापौर अनूप गुप्ता ने हिस्सा लेकर अपने विचार प्रकट किया। सभी जिला अध्यक्षों ने अपने जिलों के वृत्त दिए। भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक मोहिंदर निराला ने सोशल मीडिया बारे जानकारी दी। महामंत्री रूबी गुप्ता ने सुषमा स्वराज अवार्ड बारे जानकारी दी तथा यशोदा कोशियारी ने एक करोड़ बेनेफिशरी सेल्फी, पुष्पा पठानिया ने ऑनलाइन कोर्स, नीलम शाह ने मन की बात बारे चर्चा की, पुष्पा राठौर ने शोक प्रस्ताव पेश किया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की सरंक्षक आशा जसवाल ने धन्यवाद किया तथा महिलाओं का मार्गदर्शन किया।आज की बैठक में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष-महामंत्री तथा मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap