Untitled design 4 6

भरत अग्रवाल, चंडीगढ़ दिनभर: आम आदमी पार्टी की समूची टीम कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए रात-दिन प्रचार करने में जुटी हैं। जो जनसभा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं ,उसमें सैकड़ो लोग शामिल हो रहे हैं । वहीं गर्मी और तेज धूप की परवाह किए बिना आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान कर रहे हैं। जबकि विपक्ष का आरोप था कि गठबंधन होने के बाद आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सभी वरिष्ठ और एक्टिव मेंबर घर बैठ जाएगे और चुनाव प्रचार से दूर रहेगे। वर्तमान हालात को देखकर ऐसा नही लग रहा हैं। आप कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता सभी कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रहे हैं और लोगो से मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी को हार्ड वर्क करते देख विपक्ष हैरान और कांग्रेस प्रत्याशी बेहद खुश हैं। आम आदमी पार्टी को इस तरह मेहनत करते देख शहरवासियों का कहना हैं कि आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के बागी गुट की बोलती बंद कर दी हैं। गुटबाजी से जो नुकसान कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को होना था, उसकी भरपाई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तार्ओ ने कड़ी मेहनत से कर दी हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर हरमेल केसरी का कहना हैं कि आप और कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा की तानाशाही और कुशासन के खिलाफ लड़ रहे हैं। आप और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की मेहनत की बदौलत चंडीगढ़ में एक ऐसा शासन आने जा रहा हैं जोकि लोकहित के लिए काम करेगा।
कांग्रेस से ज्यादा एक्टिव आप : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी दिख रही हैं। प्रत्येक वार्ड में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से लेकर शाम तक डोर टू डोर से लेकर जनसभा करने में जुटे हैं। इतना ही नही , कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में कोई कमी न रह जाए , इसका रिपोर्ट चार्ज खूद आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सीनियर लीडर देख रहे हैं और सभी को आदेश हैं कि कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में कोई कमी न रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap