
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़। बुधवार को आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ को झटका मिला। आप के पूर्व उपाध्यक्ष मुस्तकीम खान समेत शहर के 11 प्रमुख व्यक्तियों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने सभी का स्वागत किया।
कांग्रेस में शामिल होने वाले महेंद्र राजभर अध्यक्ष राजभर सुधार समिति चंडीगढ़ (आप), अरुण मंडल, हाजरा बेगम, डॉ अजीत चौहान, सोनू रामदरबार (आप), नफे सिंह इंदौरा (कबीरपंथी), शाम सुंदर सिंह, शेख राशिद, मास्टर उस्मान, रंजित यादव, अमित रामदरबार सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त किया। सभी ने एक सुर में कहा कि कांग्रेस पार्टी शहर के निवासियों के मुद्दों को सही ढंग से उठा रही है और लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं और 2024 में एक बदलाव चाहते हैं, जो केवल कांग्रेस ही ला सकती है।