
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़ । लोकसभा के 2024 में होने वाले आगामी चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी करवा ने शहर में गुप्त सर्वे शुरू करवा दिया है। इसमें कौन प्रत्याशी हो सकता है। सांसद के पद के लिए प्रदीप छाबड़ा का नाम आगे आ रहा है। इसमें सासंद किरण खेर और पूर्व मंत्री पवन बंसल के खिलाफ छाबड़ा को चुनाव लड़ाने के लिए आम आदमी कर मांग कर रहे हैं। चंडीगढ़ संसदीय सीट पर इस बार रोचक तिकोना मुकाबला होगा। भाजपा-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होने जा रहा है।
भाजपा इस बार अपना प्रत्याशी बदलने पर गंभीरता से विचार कर रही है। भाजपा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सतनाम संधू को या किरण खेर के पति अनुपम खैर को उतार सकती है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, संजय टंडन और अरुण सूद भी लाइन में हैं। कांग्रेस से पवन बंसल अपने पुत्र मनीष बंसल के लिए प्रयासरत हैं, पर पार्टी एक बार फिर पवन बंसल पर दाव खेलना चाहती है। मोहाली विधायक कुलवंत, अनमोल रत्न सिद्धू के अतिरिक्त यदि कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर मनीष तिवारी प्रत्याशी हो सकते हैं।