
31 मार्च तक का समय : चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन सचिव ने दिए आदेश
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़ के सभी सार्वजनिक वाहनों (ऑटो को छोड़कर) को 31 मार्च से पहले व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य होगा। चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन सचिव नितिन कुमार यादव ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा कि यदि उक्त वाहन में पैनिक बटन व ट्रेकिंग डिवाइस नहीं लगवाया तो अप्रैल से चालान किए जाएंगे।