Untitled design 100

चंडीगढ़ दिनभर: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे किसान आज फिर से दिल्ली कूच करने को तैयार हो गए हैं। सरकार से चार दौर की बातचीत पर नतीजा नहीं निकलने पर किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। हजारों किसान दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर डटे हैं।

सरकार ने अनुमान लगाया है कि 1,200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, 300 कारों, 10 मिनी बसों के साथ-साथ छोटे वाहनों के साथ लगभग 14,000 लोग पंजाब-हरियाणा सीमा पर इकट्ठा हुए हैं। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं को छावनी में बदल दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों के कूच को लेकर चप्पे-चप्पे पर पहरेदारी कर रखी है।

किसानों के आज बुधवार को दिल्ली मार्च के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। किसानों के दिल्ली चलो मार्च के कारण दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर कई किमी लंबा जाम लग गया है। दिल्ली पुलिस ने इसलिए एडवायजरी जारी की है। पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को आंसू गैस से बचने के लिए मास्क और दस्ताने बांटे गए हैं। पिछले दिनों किसानों और पुलिस के बीच झड़प में कई किसानों गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap