
चंडीगढ़ दिनभर
रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल की ओर से जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए तीन दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। क्लब के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह कपूर, प्रोजेक्ट चेयरमैन आरएस चीमा और को-चेयरमैन आशीष मिड्ढा की अध्यक्षता में यह कैंप लगाया गया। यह जानकारी क्लब के सदस्य हरदेव सिंह उभा ने दी। यह कैंप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घंडुआं परिसर में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सहयोग से लगाया गया। इनाली फाउंडेशन रोटरी क्लब पुणे डाउन टाउन के सहयोग से लगाया गया। फाउंडेशन और रोटरी पुणे डाउन टाउन के 14 विशेषज्ञों ने रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के सदस्यों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को 150 हाथ देने का लक्ष्य हासिल करने के लिए अथक प्रयास किया।

शिविर में 174 जरूरतमंदों को नि:शुल्क हाथ-पैर देकर उनकी दैनिक गतिविधियों के लिए सक्षम बनाया। एक सात वर्षीय बच्चे का एक लात फिक्स की गई। क्लब सचिव एस पी ओझा ने शिविर के दौरान सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य दीपक वर्मा, एनएसएच औलख, हरदेव सिंह उभा, हरजीत सिंह सागू, वैभू भटनागर, सुनील कंसल, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, डीएसएच मल्होत्रा, अंकश गुप्ता, बछितर सिंह, आरडीएस रियात, वंदना मिड्डा, सुखराज रयात, एनके जैन, करण कपूर आदि मौजूद रहे।