![Untitled design 49](https://chandigarhdinbhar.com/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-design-49.jpg)
चंडीगढ़ दिनभर: कांग्रेस के लिए बंगाल के बाद पंजाब से भी बुरी खबर आ रही है जहाँ पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ऐलान किया की पार्टी सभी 13 लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। ममता बनर्जी के बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। मान ने सभी
13 सीटों पर जीत हासिल करने का भरोसा जताया है, इसमें अगर चंडीगढ़ की सीट को भी शामिल कर लिया जाये तो सीटों की संख्या 14 हो जाती है,
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री मान ने इस बात का संकेत दिया था कि पंजाब में आप 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उस समय उन्होंने ये साफ नहीं किया था कि पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या नहीं।
इससे पहले ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को चुनाव को लेकर कई सुझाव दिया था लेकिन मेरे प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया। इसलिए बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेगे।