
चंडीगढ़ दिनभर
चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी बदमाश गैंगस्टर संपत नेहरा को शुक्रवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत में पेश किया गया। उसे बठिंडा जेल से कड़ी सुरक्षा में पंजाब पुलिस चंडीगढ़ लेकर पहुंची। संपत को तीन अलग अलग मामलों में पेशी के लिए लाया गया था। उसके ऊपर फिरौती समेत चंडीगढ़ में तीन केस दर्ज हैं। शुक्रवार को उसे जसप्रीत ङ्क्षसह मिन्हास, मयंक मारवाह और जयबीर सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। इन मामलों में दोनों पक्षों में बहस हुई और कोर्ट ने अगली तारीख दे दी। गौरतलब है कि गैंगस्टर संपत के पिता चंडीगढ़ पुलिस में थे।
संपत अच्छा खिलाड़ी था लेकिन लॉरेंस के संपर्क में आने के बाद इसने गलत रास्ता पकड़ लिया। संपत नेहरा हत्या समेत करीब 39 मामलों में सजा काट रहा है। लॉरेंस ने संपत की मदद से कई हत्याओं को अंजाम दिलावाया और सलमान खान की रेकी भी संपत ने ही की थी। लेकिन पुलिस ने इसे धर दबोचा था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि संपत किस तरह का खूंखार गैंगस्टर है।