
चंडीगढ़ दिनभर
मणिपुर। मणिपुर में महिलाओं की न्यूड परेड ने हिंसा की भयावहता बयां की है। न्यूड परेड की पीड़ित महिला के पति ने घटना की हिला देने वाली आपबीती सुनाई है। भारतीय सेना में सूबेदार के पद से रिटायर महिला के पति ने बताया कि उसने देश की हिफाजत की लेकिन अपनी पत्नी और दूसरी महिला की इज्जत नहीं बचा सका।
श्रीलंका, कारगिर में भी मैंने देश की रक्षा की लेकिन अब रिटायर होने के बाद मैं अपनी बीबी की रक्षा नहीं कर सका। एक महिला के कपड़े उतारकर भीड़ ने जिस तरह ताडंव किया वो मैं सपने में भी नहीं सोच सकता। उन्होंने बताया कि यह घटना किसी जंगली जानवरों के हमले से भी ज्यादा खतरनाक थी।