डॉ. तरूण प्रसाद 2023 05 12T125848.011

170 शोरूम, दो ऑक्शन शेड, वेयरहाउस, ढाबे, शौचालय, वेंडर जोन, ग्रीन एरिया सब कुछ होगा यहां

चंडीगढ़ दिनभर। सेक्टर-39 की मंडी का नक्शा तैयार है। इस मंडी में हर वो सुविधा होगी जिसकी मंडी में काम करने वालों को जरूरत होगी। मंडी में बनने वाले शोरूम के प्लॉटों के लिए ऑक्शन होनी है। लेकिन नियम व शर्तें फाइनल न होने की वजह से ही ऑक्शन की तारीख तय नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार अभी लोगों को दो महीने और इंतजार करना पड़ेगा। यह ऑक्शन जुलाई में होने की संभावना है। गौरतलब है कि एडवाइजर धर्मपाल मंडी को सेक्टर-26 से 39 में शिफ्ट करने पर सहमति दे चुके हैं और अधिकारियों को भी इस संबंध में आदेश दिए जा चुके हैं। लेकिन अधिकारी अभी तक सिर्फ मीटिंग तक ही सीमित हैं। चंडीगढ़ दिनभर ऑक्शन में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए लाया है वो अहम जानकारी जिसका वो काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ग्रेन मार्केट व फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट में कितने प्लॉट होंगे, क्या साइज होगा और अलॉटमेंट का क्या फार्मूला होगा। खास बात ये है कि मंडी चारदीवारी के भीतर होगी। दो ही गेट होंगे एक भीतर आने का और दूसरा बाहर जाने का।

चंडीगढ़ दिनभर के हाथ सेक्टर-39 मंडी का वो नक्शा लगा है जिसमें बड़ी ही बारीकी से हर चीज पर काम किया गया है। सेक्टर-39 मंडी में कुल 170 शोरूम के प्लाट अलॉट किए जाएंगे। इसमें ग्रेन मार्केट को 38 शोरूम और फू्रट एंड वेजीटेबल मार्केट को 132 शोरूम मिलेंगे। ग्रेन व फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्केट के लिए एक-एक आक्शन प्लेटफार्म भी होगा। इसके साथ ही प्लॉटों की जगह बनाई गई है। शोरूम और ऑक्शन प्लेटफार्म के बीच सामान की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए भी जगह रखी गई है। बारदाना की दुकान, सीड शॉप, कोल्ड स्टोर, स्टोर रूम, वेयरहाउस, राइपिंग चैंबर, सराय, पोस्ट ऑफिस, नाइट शेल्टर, वेंडर मार्केट, पोस्ट ऑफिस,गार्बेज कलेक्शन सेंटर, ऑफिस मार्केटिंग बोड के साथ ही पार्किंग की भी सुविधा होगी। यह मंदिर 6943 स्क्वायर मीटर जगह पर बनेगा। सेक्टर-39 मंडी के शोरूम की ऑक्शन में आढ़तियों के अलावा आम व्यक्ति भी बोली लगा सकेगा। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने इस मामले में भी आढ़ती को शोरूम खरीदने की प्राथमिकता दी है। जैसे कि किसी शोरूम की बोली आम व्यक्ति 5 करोड़ लगा देता है और आढ़ती की बोली उससे कम होती है तो मार्केटिंग बोर्ड पहले आढ़ती को मौका देगा। उससे पूछेगा कि क्या वो 5 करोड़ दे सकता है। अगर हामी भरेगा तो शोरूम आढ़ती को मिलेगा लेकिन इनकार करने पर शोरूम इच्छुक व्यक्ति को दे दिया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड यह सब आढ़तियों का एकाधिकार खत्म करने के लिए कर रहा है ताकि बोर्ड को अच्छी खासी कमाई हो सके।

क्या-क्या होगा सेक्टर-39 मंडी में

  • ग्रेन मार्किट
  • 1 ऑक्शन शेड फॉर ग्रेन : 11073.31 स्क्वायर मीटर
  • 38 एससीओ फॉर ग्रेन मार्किट : 128 . 03 स्क्वायर मीटर
  • 3 शॉप फॉर ढाबा 137.1 स्क्वायर मीटर (प्रति ढाबा)
  • 5 सीड शॉप / फ़र्टिलाइजऱ / पेस्टीसाइड : 82.2 स्क्वायर मीटर
  • 5 बारदाना शॉप : 108 स्क्वायर मीटर
  • 1 कोल्ड स्टोर : 2772.49 स्क्वायर मीटर
  • 1 स्टोर रूम (1000 एमटी ): 2772 स्क्वायर मीटर
  • 1 वेयरहाउस : 10519 स्क्वायर मीटर
  • 1 राइपिंग चैंबर : 3159.98 स्क्वायर मीटर
  • 1 विश्राम गृह : 8251.29 स्क्वायर मीटर

फ्रूट एंड वेजिटेबल

  • 1 ऑक्शन प्लेटफार्म फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबल :10686 स्क्वायर मीटर
  • 132 एससीओ फॉर फ्रूट एंड वेजिटेबल :100. 23 स्क्वायर मीटर
  • 1 ढाबा (एंट्री नंबर 1) : 834.16 स्क्वायर मीटर
  • 1 ढाबा (एंट्री नंबर 2 ) :1271.62 स्क्वायर मीटर
  • 1 नाइट शेल्टर : 1982.35 स्क्वायर मीटर
  • 1 पोस्ट ऑफिस : 200 स्क्वायर मीटर
  • 1 ऑफिस मार्केटिंग बोर्ड/मार्केट कमेटी/संपर्क सेंटर : 8817 स्क्वायर मीटर
  • 1 वेंडर मार्केट : 6780 स्क्वायर मीटर
  • 1 शॉपिंग कॉमप्लेक्स : 3769 स्क्वायर मीटर
  • 1 गार्बेज कलेक्शन एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट : 1246.63 स्क्वायर मीटर
  • 8 शौचालय : 972 स्क्वायर मीटर
  • 1 पार्किंग (कार): 6264 . 69 स्क्वायर मीटर
  • 1 मंदिर : 6943 स्क्वायर मीटर
  • 1 ओपन एरिया / सड़क : 181108 स्क्वायर मीटर
  • कुल एरिया: 73 एकड़ (295418 स्क्वायर मीटर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link